Bollywood के आये बुरे दिन, अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष का यौन उत्पीड़न का आरोप, कंगना ने कहा- अभी गिरफ्तार करो, - Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of forcing himself on her Kangana Ranaut ask for arrest BY GEC TECH
एक्ट्रेस पायल घोष का अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप, कंगना ने कहा- अभी गिरफ्तार करो अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन पर 'गांजा पीने वाला' का बयान देकर सुर्खियों में आए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पायल घोष के द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों में घिर चुके हैं। पायल घोष ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि - 'अनुराग ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया।' उन्होंने आगे पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा की "नरेंद्र मोदी जी, कृपया इस पर एक्शन लीजिए और देश को इस शख्स का असली चेहरा दिखाएं। मैं जानती हूँ कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मेरी मदद कीजिए।" @anuragkashyap72 has forced himself on me and extremely badly. @PMOIndia @narendramodi ji, kindly take action and let the country see the demon behind this creative guy. I am aware that it can harm me and my security is at risk. Pls help! कंगना ने ट्विटर पर ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि - हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो । Every voice matters ...