BJP नेता नितेश राणे ने दावा किया है - "रोहन ने आखिरी कॉल पर मुझे कुछ पावरफुल लोगों के नाम बताए थे।" दिशा सालियान केस by GEC TECH
दिशा सालियान केसः मुंबई में बीजेपी के नेता नितेश राणे ने दावा किया है कि रोहन राय ने मुझे आखिरी समय में कॉल कर कुछ पावरफुल लोगों के बारे में बताया।
नितेश राणे ने एक न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए कहा कि दिशा सलियान के मंगेतर रोहन राय ने रविवार को मेरे साथ आखरी बात करते समय बताया कि वह 8 जून की पार्टी के बारे में सच बोलने से डर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि :- "हमने यह भी सुना है कि पार्टी में उनके साथ कुछ गलत हुआ और मलाड मालवणी में अपने घर के लिए रवाना होने के बाद उन्होंने 100 नंबर पर डायल किया था। उन्होंने मदद मांगी थी और उनके साथ जो कुछ भी हुआ था उसके बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी थी।
पुलिस के पास जानकारी होनी चाहिए क्योंकि यह कॉल रिकॉर्ड भी हुई थी। भले ही मुंबई पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर पाई। लेकिन यह भी मुंबई पुलिस पर सवाल उठाता है।
मैं एक लीड दे रहा हूं और CBI को इसकी जांच करनी चाहिए। अगर CBI मुझ से कुछ पूछताछ करना चाहती है तो मैं उनकी मदद के लिए तैयार हूं।"
उन्होंने कहा कि मेरा इरादा उनको फोन कर उन्हें समझाने का था कि वास्तव में 8 जून को क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता कि 8 जून को वहां पर कुछ ना कुछ हुआ था। जल्द ही इसकी सच्चाई सबके सामने आएगी।
उन्होंने बताया कि Rohan काफी डरे हुए हैं। वह बहुत ही मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। वह सोच रहे हैं कि उनके साथ कुछ हो सकता है ।इसलिए उन्होंने उन्हें विश्वास दिलाया कि महाराष्ट्र में वह उनके साथ हैं और उन्हें जो करना है वह करने की ताकत देंगे।
आखिर उन्होंने बताया कि रोहन ने मेरे सामने 5 पावरफुल लोगों का नाम लिया।
वह बहुत डरे हुए हैं क्योंकि वह भी एक सामान्य फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं उन्होंने कहा कि काफी पावरफुल लोग हैं।
और वह बोले कि मैं सीबीआई से उन 5 लोगों के मोबाइल फोन के टावर का मिलान करने का अनुरोध करता हूं जिसका मैंने नाम दिया है यह मिलान हो जाता है तो यह मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है।

Comments
Post a Comment
Thanks for Comment